Tuesday, 21 April 2020

22-04-2020

मेष राशिफल
मेष राशिफल 2020 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए ये साल कुल मिलाकर सामन्य रहने वाला है। आज हम आपको 2020 में मेष राशि वालों के लिए क्या रहेगा ख़ास इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र, बिजनेस और अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से ये साल काफी लाभदायक साबित होने वाला है। इस साल शनि का मकर राशि में गोचर होने की वजह से शनि 24 जनवरी को आपके दशवें भाव में स्थापित होगा। साल की शुरुआत में राहु मिथुन राशि के तीसरे भाव में स्थापित होगा और इसके बाद 23 सितंबर को ये वृषभ राशि के दूसरे भाव में स्थापित होगा। इसके अलावा वृहस्पति ग्रह 30 मार्च को मकर राशि के दशवें भाव में प्रवेश करेगा। ये फिर से 30 जून को धनु राशि में पश्चगामी होकर प्रवेश करेगा और पुनः मकर राशि के दशवें भाव में प्रत्यक्षगामी रूप से प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह 31 मई से 8 जून तक अस्त रहेगा। आईये देखें मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2020।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार ये साल आपके लिए 
मध्यम फलदायी साबित होने वाला है। वृषभ राशि के जातकों का शनि ढैय्या इस साल की शुरुआत में ख़त्म होगा। इस राशि वाले इस साल अनिष्टकारी अष्टमा शनि के प्रभावों से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे। इस साल शनि आपकी राशि के नौवें भाव में 24 जनवरी को विराजमान होगा। साल की शुरुआत में राहु आपके दूसरे भाव में विराजमान होगा और पुनः 23 सितम्बर को ये आपके प्रथम भाव में स्थित होगा।


30 मार्च को बृहस्पति मकर राशि के नौवें भाव में प्रवेश करेगा। इसके बाद 30 जून को पुनः ये धनुराशि में पश्चगामी होकर प्रवेश करेगा और मकर राशि के नौवें भाव में प्रत्यक्षदर्शी होगा। 31 मई से 8 जून तक शुक्र दूसरे भाव में अस्त रहेगा। आईये आपको विस्तार से बताते हैं कि वृषभ राशिफल के अनुसार साल 2020 आपके लिए कैसा रहेगा।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार, साल 2020 के लिए आपके सितारों की चाल यह कहती है कि यह साल आपके लिए सौगातों से भरा तो रहेगा साथ ही आपको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा और इन चुनौतियों से पार पाने के बाद ही आपको विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस वार्षिक राशिफल में हम आपके करियर-व्यवसाय, आर्थिक जीवन, फैमिली और लव लाइफ तथा सेहत के बारे में विस्तार से जानेंगे। भविष्यफल 2020 की मदद से आप न केवल अवसरों को भुना पाने में सफल होंगे, बल्कि चुनौतियों और बाधाओं से निबटने के लिए इसमें दिए गए उपाय को अपना कर आप सफलता के मार्ग पर निर्बाध गति से आगे बढ़ेंगे। आइए अब मिथुन राशिफल 2020 को पढ़ते हैं विस्तार से :-

कर्क राशिफल 

कर्क वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जातकों को वर्ष 2020 में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आपको संघर्ष के साथ-साथ सुखद अनुभव भी प्राप्त होगा। ग्रहों की स्थिति पर नज़र डालें तो साल की शुरुआत में राहु मिथुन राशि के जातकों के 12वें भाव में होगा और मध्य सितंबर के बाद यह आपके 11वें भाव में वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। वहीं शनि ग्रह 24 जनवरी को आपके सप्तम भाव में मकर राशि में गोचर करेगा। बृहस्पति ग्रह 30 मार्च को 7 वें भाव में मकर राशि में होगा और वक्री होने के बाद यह 30 जून को छठे भाव में धनु राशि में स्थित होगा। इसके बाद बृहस्पति ग्रह मार्गी होकर 20 नवंबर को पुनः आप के सातवें भाव में मकर राशि में प्रवेश करेगा। निश्चित तौर पर ग्रहों का ये परिवर्तन आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के बदलाव लाएगा। इस वार्षिक राशिफल में हम आपके करियर-व्यवसाय, आर्थिक जीवन, फैमिली और लव लाइफ तथा सेहत के बारे में विस्तार से जानेंगे

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल 2020 के मुताबिक़ यह साल सिंह राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। इस साल सिंह राशि के जातकों को कुछ ऐसे सबक मिलेंगे जो जिंदगी भर उनके काम आएंगे। ये साल आपके लिए कुछ नए और अच्छे अवसर भी लेकर आएगा जिन्हें आप अपनी ओर मोड़ने में सक्षम होंगे। आपके सितारे इस साल आपके पक्ष में हैं इसलिए आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। राहु इस वर्ष की शुरुआत में आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे जोकि सितंबर के मध्य में आपके दशम भाव यानि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शनि आपके छठे भाव में अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति देव भी 30 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और वक्री होकर पुनः 30 जून को पांचवे भाव में धनु राशि में आ जाएंगे। वहीं साल के अंतिम महीनों में बृहस्पति पुनः आपके छठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे।


राशिफल 2020 के अनुसार इस साल सिंह राशि वाले छोटी दूरी की लाभपूर्ण यात्राएं करेंगे। वर्ष के आरंभ में आप तीर्थाटन भी कर सकते हैं। वहीं कुछ यात्राएं समाज सेवा को लेकर भी करनी पड़ सकती हैं। बृहस्पति और शनि के संयुक्त प्रभाव के चलते अप्रैल से जुलाई के बीच और नवंबर मध्य के बाद आप विदेश यात्रा कर सकते हैं क्योंकि इस वक्त विदेश यात्रा का अच्छा योग बना हुआ है। वो काम जिनको लेकर आप लंबे अरसे से परेशान थे वो इस साल सुलझ जाएंगे और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस साल आप कलात्मक कामों में भी हाथ आजमा सकते हैं। इस साल आप प्रॉपर्टी लेने की योजना बना सकते हैं जिसके लिए जनवरी से मार्च और मई के मध्य में आप लोन ले सकते हैं। ये साल सिंह राशि वालों के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि इस वर्ष आप अपने क्षेत्र में स्थापित होने की उम्मीद कर सकते हैं। तो 2020 में अच्छे अवसर को लपकने के लिए तैयार रहिए।

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपको धन के मामले से जुड़ी कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है जिसका आपको काफी लम्बे वक़्त से इन्तजार था। इसके अलावा इस साल आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संभव है कि जीवन में कुछ ऐसे रिश्ते भी वापस आ सकते हैं जिनके लौटने की आपको आशा नहीं थी। इस साल की शुरुआत में काम के प्रति ऊर्जावान महसूस करेंगे और महत्वाकांक्षी रवैया अपनाएंगे जिससे कार्यक्षेत्र पर प्रबल सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस साल के मार्च के महीने में बृहस्पति का मकर राशि में गोचर होने से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में ख़ासा लाभ मिल सकता है, इस दिशा में कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। राहु आपके दशवें भाव में विराजमान होगा जिस वजह से कार्य की दिशा में कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आगे बढ़कर काम करें आपको अपनी मुश्किलों से उबरने का रास्ता स्वयं मिलेगा। आप निश्चित रूप से बेहद समझदार किस्म के हैं और इसीलिए हर परिस्थिति का सामना अपनी सूझ-बूझ के साथ करें।

ध्यान रखें कि मई माह में जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फैसला ना लें क्योंकि ये वक़्त शनि और गुरु के वक्री होने का है। साल के इस माह में धन के निवेश से जुड़ा कोई फैसला ना लें। अगर आप अपनी जन्मभूमि से कहीं दूर रह रहे हैं तो साल के मध्य में वापस आने का संयोग बन सकता है। अगस्त माह में अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें और विशेष रूप से मानसिक तनाव की स्थिति में ड्राइविंग करने से बचें। आईये विस्तार से जानते हैं कि साल 2020 में जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिए क्या रहेगा विशेष।
तुला राशिफल
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए ये साल काफी रोमांचक और बहुत से अलग अनुभव देने वाला साबित होगा। इस साल आप विशेष रूप से अलग-अलग जगहों की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साल की शुरुआत में शनि आपके तीसरे भाव में स्थित होगा और पुनः 24 जनवरी को मकर राशि के चौथे भाव में विराजमान होगा। इसके अलावा बृहस्पति आपके तीसरे भाव में स्थित होगा और 30 मार्च को चौथे भाव में स्थापित होगा, पुनः 30 जून को वक्री होने के बाद तीसरे भाव में विराजमान होगा। गौरतलब है कि 20 नवंबर को बृहस्पति मार्गी होने के दौरान आपके चौथे भाव में स्थित होगा। राहु आपके नवम भाव में विराजमान होगा और सितंबर के मध्य में ये वापस से आपके अष्टम भाव में स्थित होगा। इस दौरान खासकर वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा बेवजह के झड़गों और विवाद से खुद को दूर रखें, साथ ही मांसाहार, घूम्रपान और शराब से दूर रहें।

साल 2020 के राशिफल के अनुसार इस साल धार्मिक कार्यों की तरफ भी आपका रुझान होगा और किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाना हो सकता है। जहाँ एक तरफ आपकी कुछ मुख्य समस्याओं का अंत होगा वहीं दूसरी तरफ नयी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। इच्छा शक्ति की मजबूती और आंतरिक विकास के लिए कुछ पल अकेले बिताना भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अप्रैल के माह में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और पूर्व में किये किसी कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। जून से सितंबर के महीने में माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। आईये देखते हैं कि साल 2020 में विभिन्न दृष्टिकोणों के आधार पर कैसा रहेगा आपका साल !

धनु राशिफल

वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार धनु राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी तथा करियर में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। ग्रहों की दशाएँ आपके लिए अनुकूल हैं। इस वर्ष यात्रा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। खासकर दूर की यात्राएँ आपके लिए अति शुभ होंगी। सामाजिक सेवा में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इस राशिफल के द्वारा आप विस्तार से जानेंगे कि साल 2020 में आपका आर्थिक, करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक तथा प्रेम जीवन कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार, इस राशि वालों के कुछ अटके काम इस साल पूरे हो सकते हैं, जिससे जातकों को कुछ राहत मिलेगी। वहीं जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी ये साल अनुकूल रहेगा। ये साल वृश्चिक राशि वालों के लिए कई ऐसे मौके लेकर आएगा जो मन को प्रसन्नता देने वाले होंगे। ये साल आपके लिए दुःखों से मुक्ति का साल होगा। वो अड़चनें जो लंबे समय से आपको परेशान कर रही थीं वो इस साल दूर हो जाएंगी। इस साल के पहले महीने के अंतिम हफ्ते की शुरुआत में शनिदेव आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे इसके बाद बृहस्पति देव 30 मार्च को तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और 14 मई को वक्री हो जाएंगे और इसी वक्री अवस्था में जून के अंत में पुनः दूसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जहां 13 सितंबर को वो मार्गी होंगे और 20 नवंबर को एक बार फिर तीसरे भाव में लौट आएंगे। राहु सितंबर माह तक आपके आठवें भाव में रहेंगे और उसके बाद सप्तम भाव में आ जाएंगे। इस साल आप कई यात्राएं कर सकते हैं और इन यात्राओं से आपको शुभ फल मिलने की उम्मीद बहुत ज्यादा है। इस साल अपनी फैमिली के साथ आप किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं। वार्षिक राशिफल 2020 के मुताबिक़, इस वर्ष आप जीवन के उस मोड़ पर पहुंचेंगे जहाँ आपको अपना मनचाहा काम करने का मौक़ा मिलेगा वो भी बिना किसी रोक-टोक के। आपकी ऊर्जा आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में मददगार साबित होगी। व्यापारी वर्ग के लिए साल का मध्य भाग बहुत लाभकारी रहेगा और इस दौरान विदेश यात्राएं भी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है जिससे वो थोड़े विचलित हो सकते हैं।

मकर राशिफल

मकर राशिफल 2020 के अनुसार मकर राशि के जातकों को इस साल हर क्षेत्र में बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। संभव है कि आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय आपके करीबियों और मित्रों को ना पसंद आये लेकिन इसके वाबजूद भी ये आपकी जिंदगी के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक साबित होगा। इस दौरान परोपकारी कार्यों के प्रति आपका रुझान होगा और लोगों की मदद के लिए सामने आएंगे। मानसिक तनाव और बैचनी का शिकार हो सकते हैं, ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें और अपना संयम बनाएं रखें। धन निवेश के मामलों में सोच विचारकर ही फैसले लें।

साल 2020 में शनि का मकर राशि में गोचर होने से आपको कुछ विशेष मामलों में बेहद लाभ मिल सकता है। खासतौर से बिजनेस में सफलता मिलेगी, पराक्रम में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इसी साल 30 मार्च को बृहस्पति का मकर राशि में गोचर होने से, ये आपके प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, व्यापार, शिक्षा और मान सम्मान में वृद्धि करेगा। इसके बाद 14 मई को बृहस्पति वक्री होकर 30 जून को पुनः धनु राशि के बारहवें भाव में स्थापित होगा। इसके फलस्वरूप आपके खर्चों में अनायास ही वृद्धि हो सकती है। इस दौरान अपने स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गौरतलब है की 13 सितंबर को बृहस्पति मार्गी होकर 20 नवंबर को फिर से मकर राशि में स्थापित होंगें। ये समय आपके लिए हर प्रकार से अनुकूल रहेगा। सितंबर के मध्य में राहु आपके छठें भाव में विराजमान होगा। इस दौरान आपके शत्रु पराजित होंगें और पुनः राहु का पांचवें भाव में गोचर करने से ये आपको शिक्षा और संतान सुख की दिशा में परेशानियां दे सकता है। इस साल विदेश यात्रा पर जाना संभव हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को साल 2020 में हर क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम ​मिलेंगे। कदम-कदम पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपनी लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लगे रहेंगे तो सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी। 24 जनवरी 2020 को आप की राशि का स्वामी ग्रह शनि, मकर राशि में बारहवें भाव में कदम रखेगा और पूरे

वर्ष इसी स्थिति में रहेगा। इस परिवर्तन से साफ पता चलता है कि इस वर्ष आप काफी यात्राएं करेंगे और आप आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास भी करेंगे। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलने की उम्मीद है। जबकि आर्थिक स्थिति थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। 27 दिसंबर से साल के अंत यानि कि 31 दिसंबर तक अपनी सेहत

का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा है। आइए जानते हैं इस वर्ष कुंभ राशि वाले किस क्षेत्र में कैसा काम करेंगे और आपके सितारे इस साल कितने बुलंद रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए साल 2020 काफी शुभ है। इस साल आपको अनेकों अच्छी सौगातें मिलेंगी। करियर में आगे बढ़ने के साथ ही आपकी पारिवारिक स्थिति भी अच्छी होगी। इस वर्ष आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति 30 मार्च तक आप के दशम भाव में उपस्थित रहेगा उसके बाद यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में मकर राशि में गोचर करेगा। यह स्थिति आपकी संतान के लिए बहुत अच्छी रहेगी। इस वर्ष आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी बिजनेस की शुरुआत करने की संभावना है। शनिदेव वर्ष की शुरुआत में आपके एकादश भाव में अपनी राशि में आ जाएंगे जिसके बाद आपके सारे बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे।। छोटे मोटे विवादों को छोड़कर हर दृष्टि से यह साल आपके लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं कि जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में इस वर्ष आपका कैसा प्रदर्शन रहेगा।